महराजगंज

महराजगंज जनपद के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद राजभर ने फरेंदा में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आगामी चुनावों को लेकर बड़ा सियासी ऐलान किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद राजभर ने फरेंदा में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आगामी चुनावों को लेकर बड़ा सियासी ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने जिन सीटों को तय किया है, वहां घोषित प्रभारी ही पार्टी के भावी प्रत्याशी होंगे।
जितेंद्र सिंह को लेकर की गई घोषणा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद राजभर ने जोर देकर कहा कि “जितेंद्र सिंह हमारे फरेंदा के प्रभारी के साथ-साथ सुहेलदेव पार्टी के भावी प्रत्याशी भी हैं।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि गठबंधन के तहत जिन सीटों पर सुभासपा की दावेदारी तय है, वहां के प्रभारियों को ही उम्मीदवार मानकर जमीन पर तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियां चलाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और हर सुख-दुख व संघर्ष में उनके साथ खड़े रहना है।
सपा और ‘पीडीए’ पर तीखा हमला
आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से आर्थिक आधार पर आरक्षण की पैरवी करती रही है, जबकि अखिलेश यादव का ‘पीडीए’ पूरी तरह से नकली है जिसका ज़मीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।
इस बड़े राजनीतिक ऐलान के बाद फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है और राजनीतिक दलों के बीच सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026













