महराजगंज: महिला के घर पर गिरा विशाल पेड़, मायके गई पीड़िता का टीनशेड आशियाना मलबे में बदला

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बड़हरा रानी टोला छावनी में एक गरीब महिला के घर पर विशाल सिंघोर का पेड़ गिरने से उसका टीनशेड का आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बड़हरा रानी टोला छावनी में एक गरीब महिला के घर पर विशाल सिंघोर का पेड़ गिरने से उसका टीनशेड का आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय महिला मायके गई हुई थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता उषा के पति करीब 10 साल से लापता हैं। पति के गायब होने के बाद उषा ने मेहनत-मजदूरी कर यह घर बनाया था। घटना की सूचना मिलते ही वह मायके से लौटीं और घर की हालत देखकर परेशान हो गईं।

ग्राम प्रधान रहमतुल्लाह की सूचना पर हल्का लेखपाल सुनील यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। पति के लापता होने के बाद अकेले जीवन गुजार रही उषा के सामने अब रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़िता को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास निर्माण में मदद देने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.