सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ‘सेवा संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत लगे इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 120 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह और दवाइयां वितरित कीं।
सीएचसी अध्यक्ष डॉ. ए.के. आजाद की अगुवाई में डॉ. रामविलास और डॉ. अर्चना समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का पंजीकरण और उपचार किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों मुस्तन शेरुल्लाह, जय प्रकाश, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव धर द्विवेदी, दिनेश, यशवंत चौहान, रामधनी और संजय विश्वकर्मा द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से रोचक शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया गया।
बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग, विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा आईसीडीएस विभाग के स्टॉल भी लगाए गए थे। इस अवसर पर राम सिंह, सतीश कुमार, शनि चौधरी, प्रमोद मांझी, गौरव कुमार, निशा और मुस्ताक अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













