सिद्धार्थनगर: ककरही गांव में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के ककरही गांव में मंगलवार सुबह तालाब में डूबने से 45 वर्षीय राधेश्याम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के ककरही गांव में मंगलवार सुबह तालाब में डूबने से 45 वर्षीय राधेश्याम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधेश्याम सुबह करीब आठ बजे गांव के पास स्थित तालाब के पास बने पुल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे तालाब में जा गिरे, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इस मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस में भी इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.