सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लोहटी गांव में सोमवार रात राप्ती नहर में डूबने से 20 वर्षीय बीरु पुत्र रामदेव पासवान की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लोहटी गांव में सोमवार रात राप्ती नहर में डूबने से 20 वर्षीय बीरु पुत्र रामदेव पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। वह कुछ अन्य लोगों के साथ सरयू नहर परियोजना की राप्ती नहर के मेन कैनाल में मछली पकड़ने गया था, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बीरु साथियों के साथ नहर में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने या अधिक गहराई होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह पानी में ओझल हो गया।
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, इन दिनों नहर में पानी का स्तर अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













