सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मंगलवार को राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मंगलवार को राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पानी बढ़ने से बड़हरा गांव चारों तरफ से जलमग्न हो गया है और गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी कटान की चपेट में आ गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बड़हरा गांव का दौरा किया। उन्होंने जलभराव का जायजा लिया और ग्रामीणों के आवागमन के लिए बने मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
नेपाल और स्थानीय बारिश से बढ़ा जलस्तर
जिलाधिकारी ने बताया कि नेपाल और स्थानीय स्तर पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन डुमरियागंज तहसील के प्रभावित गांवों पर कड़ी नजर रखे हुए है। आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को राहत किट और लंच पैकेट वितरित किए जाएंगे। हालांकि, नेपाल क्षेत्र में बारिश रुकने की सूचना से जल्द ही जलस्तर में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













