बागपत

बागपत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को बड़ौत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी’ और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को बड़ौत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी’ और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च मुख्य चौपले तक गया, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
पूर्व प्रदेश महासचिव चौधरी रामकुमार सिंह और शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार की मिलीभगत से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामहरि पंवार ने मतदाता सूची में मनमाने बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई।
इस दौरान देवेंद्र सिंह, मगन कश्यप, इरशाद आलम, मो. परवेज़, पुनीत खोकर और हाकिम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













