बलिया

बलिया जनपद के ग्राम पोस्ट जागीर बडसरी निवासी आकाश गुप्ता ने देश के विभिन्न हिस्सों को करीब से जानने के लिए ‘मिशन 800+’ की शुरुआत की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के ग्राम पोस्ट जागीर बडसरी निवासी आकाश गुप्ता ने देश के विभिन्न हिस्सों को करीब से जानने के लिए ‘मिशन 800+’ की शुरुआत की है। वह 28 अगस्त से इस अनोखे अभियान पर निकले हैं और पूरे भारत के 800 से अधिक जनपदों का भ्रमण कर रहे हैं।
इस यात्रा के दौरान वह अलग-अलग जनपदों में पहुंचकर वहां की संस्कृति, ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का अनुभव ले रहे हैं तथा स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। आकाश गुप्ता का यह सफर युवाओं के लिए देश को नजदीक से जानने और यात्रा करने की बड़ी प्रेरणा बन रहा है। लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बावजूद वह अपने इस संकल्प को पूरा करने में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













