मऊ के दोहरीघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना परिसर में शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना परिसर में शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने संयुक्त रूप से नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अफसरों को त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष व नियमानुसा जांच की जाए और समाधान से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। डीएम ने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ संयुक्त रूप से मामलों को सुलझाने पर जोर दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायतों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मिली शिकायतों का तय समय-सीमा के भीतर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.