सहजनवां-घघसरा मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित: डोहरिया कला व नहर चौराहे के पास गिरा पेड़, राहगीर परेशान

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के सहजनवां-घघसरा मुख्य मार्ग पर रमन पब्लिक स्कूल डोहरिया कला तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक नहर चौराहा के पास अचानक विशालकाय पेड़ गिर जाने से यातायात आंशिक रूप से बाधित हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के सहजनवां-घघसरा मुख्य मार्ग पर रमन पब्लिक स्कूल डोहरिया कला तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक नहर चौराहा के पास अचानक विशालकाय पेड़ गिर जाने से यातायात आंशिक रूप से बाधित हो गया है। सड़क पर पेड़ की शाखाएं फैल जाने के कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रास्ता बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाने की मांग की है, ताकि मार्ग पर यातायात पूरी तरह से सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.