मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार सुबह मौसम के अचानक मिजाज बदलने से भारी तबाही देखने को मिली। सुबह 10 बजे के बाद आए तेज तूफान और चक्रवाती हवाओं के साथ हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार सुबह मौसम के अचानक मिजाज बदलने से भारी तबाही देखने को मिली। सुबह 10 बजे के बाद आए तेज तूफान और चक्रवाती हवाओं के साथ हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह विशालकाय पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर जाने से कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं।
तूफान का सर्वाधिक प्रभाव रानीपुर-खुरहट मुख्य मार्ग पर देखा गया, जहां पेड़ गिरने के कारण पिछले तीन घंटे से यातायात पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके अलावा मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग, पलिया-भरुकवा और पलिया-बकरी ग्रामीण मार्ग भी पेड़ गिरने से बंद हो चुके हैं। रास्तों के अवरुद्ध होने से यात्री और स्थानीय लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने स्वयं टहनियां हटाकर रास्ता बनाने का प्रयास किया, लेकिन बड़े पेड़ों को हटाने के लिए प्रशासनिक मदद और क्रेन की दरकार है।
तूफान के कारण कई स्थानों पर विद्युत तार टूटकर गिर गए हैं, जिससे पूरे रानीपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी तहसील प्रशासन और संबंधित राहत टीमों को दे दी गई है, ताकि जल्द से जल्द सड़कों को साफ कराकर आवागमन व बिजली व्यवस्था बहाल की जा सके।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













