औसानगाड़ा में लाखों की लागत से बना आरसीसी सेंटर बना शोपीस, गांव में लगा कचरे का ढेर ग्राम पंचायत बत्शा में स्वच्छता अभियान का उद्देश्य अधूरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड खेसरहा के ग्राम पंचायत बत्शा स्थित औसानगाड़ा गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी सेंटर (कचरा घर) रख-रखाव और व्यवस्था के अभाव में शोपीस बनकर रह गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड खेसरहा के ग्राम पंचायत बत्शा स्थित औसानगाड़ा गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी सेंटर (कचरा घर) रख-रखाव और व्यवस्था के अभाव में शोपीस बनकर रह गया है। गांव में नियमित कचरा उठान की व्यवस्था शुरू न होने से जगह-जगह गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव को गंदगी से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से आरसीसी सेंटर का निर्माण कराया गया था, ताकि घरों से निकलने वाला कचरा यहां एकत्र किया जा सके। हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद कचरा संग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। ग्रामीण दुलारे, अकबर, बेचन और सईद अहमद ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी धन खर्च होने के बाद भी स्वच्छता का मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है।

वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवेंद्र द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द ही घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर आरसीसी सेंटर को तत्काल चालू कराने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.