कोठीभार

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर खुर्द में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गांव के ही एक तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर खुर्द में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गांव के ही एक तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात पोखरी से युवक का शव बरामद होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घर से लापता थे, रात में तालाब से बरामद हुआ शव
जानकारी के अनुसार, रामपुर खुर्द निवासी अमित चौबे (35) ऑटो/टेम्पो मरम्मत मैकेनिक का कार्य करते थे। परिजनों ने बताया कि अमित की पत्नी और पिता गोरखपुर स्थित एक रिश्तेदार के घर गए हुए थे। शुक्रवार को जब वे घर वापस लौटे, तो अमित वहां नहीं मिले। काफी देर तक कोई पता न चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान शुक्रवार की रात गांव की ही एक पोखरी में अमित का शव उतराया हुआ मिला।
परिजनों में चीख-पुकार, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
तालाब से शव बाहर निकाले जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना की सूचना पाकर कोठीभार थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह और परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













