बुलंदशहर: झाड़ियों में गमछे के फंदे से लिपटा मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लालगढ़ी में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक मजदूर का शव पड़ा मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लालगढ़ी में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक मजदूर का शव पड़ा मिला। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मजदूरी के लिए घर से निकला था मजदूर

जानकारी के अनुसार, लालगढ़ी निवासी अशोक कुमार (45), पुत्र देवेंद्र सिंह, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को वह काम के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शनिवार की सुबह लालगढ़ी मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों ने उनका शव देखा।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसआई वीरपाल सिंह तथा डिबाई थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने अशोक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई वीरपाल सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। परिजनों की तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.