अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के कस्बा अनूपशहर स्थित एलडीएवी इंटर कॉलेज के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कस्बा अनूपशहर स्थित एलडीएवी इंटर कॉलेज के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बदरपुर (निर्माण सामग्री) से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त वहां मौजूद 7 वर्षीय मासूम बच्चा ट्रक और उसके मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
मलबे से बच्चे को निकालने के लिए बुलाई गई NDRF
हादसे की भयावहता को देखते हुए तत्काल पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आ गई। मलबे के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकालने के लिए फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत दल के साथ-साथ एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद मासूम का शव बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान अर्जुन (7 वर्ष), पुत्र मनीष के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, सीओ अनूपशहर, तहसीलदार मुन्ने खान, नायब तहसीलदार, जहांगीराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक तथा अनूपशहर थाना प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लेते हुए स्थिति को संभाला।
परिजनों में मचा कोहराम, जांच शुरू
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी से हुआ या चालक की लापरवाही के चलते। विधिक कार्रवाई जारी है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












