सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, 18 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अपना घर वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर, 18 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अपना घर वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने वृद्धजनों को फल व भोजन वितरित किया।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज हम सभी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आपका आशीर्वाद लेने आए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। मां हमारी जननी होती है। प्रधानमंत्री निरंतर 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं। माता-पिता की सेवा भगवान की सेवा है।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













