सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण और स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं हरित वातावरण का दिया संदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र इटवा में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र इटवा में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण स्वस्थ समाज की बुनियाद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरणा लेते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, अधीक्षक संदीप द्विवेदी, अमित पांडेय, ईओ इटवा शिवकुमार, गुड्डू यादव, राकेश मिश्रा और आशीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.