बागपत

बागपत दिनांक 18 सितंबर को आईपीएस कॉलेज, बागपत में भूकंप जैसी आकस्मिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास करने हेतु एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत दिनांक 18 सितंबर को आईपीएस कॉलेज, बागपत में भूकंप जैसी आकस्मिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास करने हेतु एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्रवाई फायर यूनिट बागपत और कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

मॉकड्रिल के दौरान भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर पुलिस और फायर यूनिट ने राहत व बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में भवन के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने, प्राथमिक राहत देने और उपलब्ध संसाधनों के सही इस्तेमाल का तरीका सिखाया गया।
इस अवसर पर फायर यूनिट ने कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि आपदा के वक्त घबराने के बजाय संयम से काम लें और पुलिस व फायर सर्विस के निर्देशों का पालन करें। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों विभागों के बीच बेहतर तालमेल और तैयारियों को परखना था।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













