बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी क्षेत्र में माँ से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति की जान समय पर पहुंचकर बचाने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी क्षेत्र में माँ से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति की जान समय पर पहुंचकर बचाने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।
15 सितंबर 2026 को पीआरवी-8848 (PRV-8848) को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नहर में कूद गया है। इस पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मात्र 06 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचाई।
इस सराहनीय कार्य के चलते 18 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, दिनेश कुमार सिंह द्वारा पीआरवी-8848 पर तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को 5,000-5,000 रुपये के नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













