गणेश चतुर्थी महोत्सव में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर भारद्वाज एन्क्लेव फेज-2 में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर भारद्वाज एन्क्लेव फेज-2 में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के बाद शुरू हुए इस भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

दोपहर से शाम तक चले इस आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं के सहयोग से प्रसाद का सुचारू वितरण किया गया। इस दौरान संरक्षक देवेंद्र भारद्वाज, रोहतास शर्मा, अध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह, महासचिव मनीष शर्मा सहित समस्त कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.