‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने उकेरी विकसित राष्ट्र की तस्वीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर एल.डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर एल.डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों और रेखाओं के जरिए स्वच्छ, शिक्षित, विकसित, आत्मनिर्भर और संस्कारवान भारत की अपनी कल्पना को कागज पर साकार किया।

प्रतियोगिता उपप्रधानाचार्य अभय सिन्हा के निर्देशन और कला शिक्षक संतोष कुमार सिंह के संयोजन में संपन्न हुई। इस दौरान प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि चित्रकला बच्चों के मन के विचारों और सपनों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।

प्रतियोगिता में माही सैफी ने प्रथम, मोनिका गौड़ ने द्वितीय तथा सृष्टि वार्ष्णेय और तपिश गौतम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रुकैया और विवेक को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर विद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.