आठ दिन बाद भी सीएचसी की अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई नहीं, जांच के नतीजे का इंतजार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बाहर से दवा और जांच कराने के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोपों के आठ दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बाहर से दवा और जांच कराने के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोपों के आठ दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ मरीजों को अस्पताल के ठीक सामने स्थित निजी मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब से दवा व जांच कराने के लिए भेजा जा रहा है।

पूर्व में एक मरीज ने 20 दिनों के भीतर हजारों रुपये की दवा और जांच बाहर से कराने का गंभीर दावा किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने जांच कराने की बात कही थी।

हालांकि, आठ दिन का लंबा समय बीत जाने के बावजूद जांच के नतीजे और स्थिति स्पष्ट न होने से स्थानीय लोगों और तीमारदारों में गहरा रोष व्याप्त है। जनता ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.