लखीमपुर-खीरी: उचौलिया पुलिस ने नाकाम की लूट की बड़ी साजिश, गैंगेस्टर समेत तीन शातिर तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जनपद की उचौलिया पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन शातिर अपराधियों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद की उचौलिया पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन शातिर अपराधियों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों के पास से 3 अवैध देशी तमंचे और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से मुख्य अभियुक्त पर हत्या, गैंगेस्टर और एनडीपीएस जैसे 14 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितम्बर 2026 को उचौलिया पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान खजुआ अड्डा से सिसौरा नासिर के बीच ग्राम सिसौरा नासिर के पास लूट की नीयत से घात लगाए खड़े तीन संदिग्धों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से .315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना उचौलिया पर मु0अ0सं0 188/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

आशीष गुप्ता उर्फ साका (28 वर्ष): पुत्र रामकृष्ण गुप्ता, निवासी उचौलिया पनाहपुर रोड, थाना उचौलिया, खीरी (हाल पता: गदियाना चुंगी, जलाल नगर, शाहजहाँपुर)।

डम्पी सिंह (20 वर्ष): पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी मोहल्ला लोधीपुर, थाना रोजा, शाहजहाँपुर।

नवनीत उर्फ मोनू/गोलू (20 वर्ष): पुत्र बाबूराम वर्मा, निवासी मोहल्ला लोधीपुर, थाना रोजा, शाहजहाँपुर। 03 अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर),06 अदद जिन्दा कारतूस (.315 बोर) बरामदगी किया गया है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

आशीष गुप्ता उर्फ साका: इसके खिलाफ जनपद खीरी और शाहजहाँपुर के विभिन्न थानों में हत्या, गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।डम्पी सिंह: इसके खिलाफ उचौलिया, रोजा और सदर बाजार थानों में गैंगेस्टर व आर्म्स एक्ट सहित कुल 06 आपराधिक मामले दर्ज हैं।नवनीत उर्फ गोलू: इसके खिलाफ उचौलिया थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत 02 मुकदमे दर्ज हैं।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.