सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध, अपराधियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस ने एक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध, अपराधियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस ने एक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त के पास से अवैध रूप से ले जाई जा रही 2 बोरी यूरिया खाद और एक साइकिल बरामद की है। बरामद सामान और अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। थाना लोटन के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।
चेकिंग के दौरान बॉर्डर के पास पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को थाना लोटन पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहद गांव भुसौला अदाई से लगभग 08 किलोमीटर उत्तर नेपाल राष्ट्र को जाने वाली एक पगडंडी पर इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास से अभियुक्त को दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 बोरी यूरिया खाद और 1 साइकिल बरामद हुई, जिसे नेपाल की तरफ ले जाया जा रहा था। मामले में धारा 11 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













