लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जनपद में अपराध नियंत्रण व अवैध असलहा धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना मैगलगंज पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद में अपराध नियंत्रण व अवैध असलहा धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना मैगलगंज पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सक्रिय पुलिस टीम ने देर रात गश्त के दौरान एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया।
मैगलगंज पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात करीब 01:05 बजे घेराबंदी कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। जामातलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना मैगलगंज पर मु0अ0सं0 393/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: प्रमोद कुमार पुत्र रामभजन यादव उम्र: लगभग 35 वर्ष निवासी: ग्राम बरगदिया, थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर-खीरी
बरामदगी 01 अदद देशी तमंचा (315 बोर),02 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)
मैगलगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध असलहा रखने और आपराधिक मंसूबा पालने वाले तत्वों में खलबली मची हुई है।
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, नदी की भूमि से अवैध कब्जा हटाकर निर्माणाधीन मकान जमींदोजhttps://t.co/l22jSMaFTN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













