महराजगंज: नाला पार करते समय डूबी महिला और उसके दो बच्चे, शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बोकड़ा देवी मंदिर के पास सोइया नाले से बुधवार शाम एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बोकड़ा देवी मंदिर के पास सोइया नाले से बुधवार शाम एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों मंगलवार शाम से लापता थे और आशंका जताई जा रही है कि नाला पार करते वक्त गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हुई है।

मृतकों की पहचान पनियारा थाना क्षेत्र के डिगरी बेलहिया गांव निवासी 48 वर्षीय पूनम, उनके 7 वर्षीय बेटे विपिन और 6 वर्षीय बेटी सुहानी के रूप में हुई है। पूनम मंगलवार शाम मायके से सदर कोतवाली क्षेत्र के बीटनर्सरी स्थित अपनी ससुराल जा रही थीं।

तलाश के दौरान नाले में मिले शव

परिजनों के अनुसार, नाले पर नाव न होने के कारण पूनम कम पानी समझकर दोनों बच्चों का हाथ पकड़कर पैदल ही नाला पार करने लगीं। इस दौरान गहरे पानी का अंदाजा न होने से वे तीनों डूब गए। बुधवार को जब मृतका के भाई धर्मेंद्र ने उनके पति मोहित (जो दिल्ली में पेंटिंग का काम करते हैं) से बात की, तो पता चला कि वे ससुराल पहुंचे ही नहीं थे। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, तब नाले में शव तैरते हुए मिले।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ मां और दोनों बच्चों की मौत से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.