बलिया

बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत अवशेष टैबलेट और स्मार्टफोन के वितरण को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत अवशेष टैबलेट और स्मार्टफोन के वितरण को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले के 6 महाविद्यालयों में 31 टैबलेट और 12 महाविद्यालयों में 24 स्मार्टफोन का वितरण अभी भी लंबित है।
वितरण कार्य पूरा न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गुरुवार तक हर हाल में वितरण कार्य को शून्य करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ पहुंचाएं और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने यह भी चेतावनी दी है कि एक हफ्ते बाद इस मामले की दोबारा समीक्षा की जाएगी। बैठक में सीआरओ गुलशन जी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026







