बलिया

जनपद बलिया के भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जिले की सभी सात विधानसभा सीटों (बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया) के गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष और लॉग बुक की जांच करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और आयोग के मानकों का पूरी तरह पालन करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी सहित कई अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026







