नौतनवा/महराजगंज: एसएसबी द्वारा 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

महराजगंज
नौतनवा/महराजगंज: एसएसबी द्वारा 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
नौतनवा/महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नौतनवा/महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। सीमा चौकी हरदीडाली के अंतर्गत कैथवलिया उर्फ बरगदही के पंचायत भवन परिसर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लव दौलागजऊ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र की 25 युवतियों और महिलाओं को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा सिलाई की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शिरकत की और एसएसबी की इस पहल की सराहना की। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी कौशल देकर स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस अवसर पर उप कमांडेंट पंचानन महाजन, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार गौतम व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.