बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विद्युत लाइनों के आवश्यक मेंटेनेंस और पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के चलते मंगलवार को अनूपशहर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विद्युत लाइनों के आवश्यक मेंटेनेंस और पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के चलते मंगलवार को अनूपशहर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिनाई और करनपुर उपकेंद्रों से जुड़े पोषक क्षेत्रों में शटडाउन लिया जाएगा।
उपखंड अधिकारी अनूपशहर ने बताया कि 33/11 केवी जिनाई विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली 33 केवी लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग 5 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, 33/11 केवी करनपुर उपकेंद्र पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगभग 3 घंटे सप्लाई बाधित रहेगी।
विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है और कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। SDO ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जलापूर्ति और अन्य आवश्यक कार्य शटडाउन का समय शुरू होने से पहले ही पूरे कर लें।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







