निचलौल: मुर्गा बेचने के विवाद में चाकूबाजी, बीच-बचाव में किशोर गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहा 15 वर्षीय किशोर हरिओम अग्रवाल बीच-बचाव व अफरातफरी की चपेट में आकर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

चाकू लगते ही किशोर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.