जौनपुर

जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध लोन सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध लोन सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा जौनपुर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधियों ने छात्रों को वित्तीय सहायता और आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया।
यूनियन बैंक के प्रशांत ओझा एवं उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं को एजुकेशन लोन के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया तथा भुगतान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी होनहार छात्र की पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए बैंकिंग व्यवस्था प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र सिंह, प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शक्ति जायसवाल और मिथिलेश चौरसिया सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। संस्थान ने बैंक टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







