जौनपुर: सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, 3 दिनों की दी डेडलाइन

जौनपुर

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को 3 दिनों के भीतर चिन्हित गड्ढों को भरकर आवागमन सुचारु करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर मरम्मत कार्य रात में कराने तथा मारुति सुजुकी शोरूम के सामने की क्षतिग्रस्त सड़क को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही नगर पालिका अधिकारियों को रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने को कहा गया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, एडीएम (भू/रा) अजय अम्बष्ठ, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.