विमेंस एशिया कप 2026: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा स्मृति मंधाना का 4 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क

विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शेफाली ने एशिया कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी स्मृति मंधाना के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

मात्र 24 गेंदों में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी शेफाली वर्मा ने महज 24 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले विमेंस एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के ही खिलाफ 25 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। अब शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ ही 24 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

एक ही टूर्नामेंट में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स 3 फिफ्टी प्लस स्कोर

विमेंस एशिया कप 2026 में शेफाली वर्मा का यह तीसरा 50+ स्कोर था। वह एक ही एशिया कप संस्करण में तीन फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उनसे पहले श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू ने 2024 एशिया कप में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर: शेफाली वर्मा इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर भी रहीं, जहां उन्होंने अपनी धमाकेदार पारियों के दम पर टूर्नामेंट में कुल 236 रन बनाए।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.