स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 109 रन ही बना सकी।
शेफाली का बल्ला गरजा, दीप्ति ने गेंद से बरपाया कहर
मुकाबले में भारत के लिए जहां शेफाली वर्मा ने बल्ले से धमाकेदार पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने विरोधी खेमे को टिकने नहीं दिया। खिताबी मुकाबले में अब भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।
सधी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई बांग्लादेशी पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम ने सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया।
बांग्लादेश की ओर से शोर्ना अख्तर ने सर्वाधिक नाबाद 22 रन बनाए।
दिलारा अख्तर ने 21, कप्तान निगार सुल्ताना ने 19, शोभना मोस्तारी ने 18 रन जोड़े।
जुआरिया फेरदोस व फाहिमा खातून ने 14-14 रन बनाए, जबकि शर्मिन अख्तर मात्र एक रन ही बना सकीं।
भारतीय गेंदबाजों का उम्दा प्रदर्शन
भारत के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके:
दीप्ति शर्मा: 3 विकेट चटकाकर टीम की जीत की मुख्य सूत्रधार रहीं।
नंदिनी शर्मा: 2 सफलताएं हासिल कीं।
श्री चरणी व प्रेमा रावत: 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहीं।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












