महराजगंज

जनपद महराजगंज के गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत जनपद महराजगंज में हो गई है। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोगों की कमेटियां गठित करने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत जनपद महराजगंज में हो गई है। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोगों की कमेटियां गठित करने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुष्कर से पहुंचे संत श्री गोपाल जी महाराज एवं संत स्नेहा जी का करीब तीन दिनों तक सिसवा और घुघली ब्लॉक क्षेत्र में प्रवास रहा। इस दौरान सिसवा नगर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर लोगों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। खेसरारी, असमन छपरा, मंगल छपरा, रायपुर, बेलवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया गया।
इसके बाद फरेंदा तहसील स्थित लेहड़ा माता मंदिर परिसर में भी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां गौ प्रेमियों को अभियान के संबंध में जानकारी दी गई और हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता का आह्वान किया गया।
अभियान के आयोजकों के अनुसार तृतीय चरण में ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन कर ग्राम पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान को विस्तार दिया जाएगा। 17 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गौ प्रेमियों के पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजकों के मुताबिक इस दौरान प्रदेश सरकार को पत्रक सौंपकर गौ हत्या पर प्रतिबंध के लिए कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ आधारित कृषि को प्रोत्साहित करने सहित अन्य मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान फरेंदा क्षेत्र के गौ सेवक सचिन पाण्डेय को अभियान का तहसील संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर लेहड़ा माता मंदिर के मुख्य पुजारी, जिला प्रभारी योगेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं अभियान से जुड़े लोग मौजूद रहे।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












