मऊ: CEIR पोर्टल की मदद से साइबर पुलिस ने बरामद किए 13 गुम मोबाइल, स्वामियों के चेहरे खिले

मऊ

मऊ साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों से गायब हुए 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए फोनों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 8 हजार रुपये बताई जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों से गायब हुए 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए फोनों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 8 हजार रुपये बताई जा रही है। गुरुवार दोपहर कोतवाली मोहम्मदाबाद परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंप दिए।

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने बताया कि मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर ‘CEIR’ पोर्टल (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) की तकनीकी मदद से सर्विलांस टीम ने यह सफलता हासिल की है। बरामद फोनों में रेडमी, सैमसंग, वीवो, रियलमी, ओप्पो और आईटेल जैसी प्रमुख कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। महीनों बाद खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम में प्रभारी विकास कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय गुप्ता, कांस्टेबल दयानाथ मौर्य, महेश पाल, लवकुश और महिला आरक्षी शालिनी मौर्या शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते डिवाइस को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.