मऊ: PF का पैसा न मिलने पर संविदा सफाई कर्मचारियों का हंगामा, 3 घंटे प्रदर्शन के बाद अधिकारी के आश्वासन पर काम पर लौटे

मऊ

मऊ जनपद के नगर पालिका परिषद मऊ में गुरुवार को संविदा सफाई कर्मचारियों ने भविष्य निधि का भुगतान न होने पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर पालिका परिषद मऊ में गुरुवार को संविदा सफाई कर्मचारियों ने भविष्य निधि का भुगतान न होने पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने काम बंद कर सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले काफी समय से उनके पीएफ का पैसा खातों में ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से परेशान हैं। करीब तीन से चार घंटे चले इस कार्य बहिष्कार के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही और कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हंगामे की सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अधिकारियों ने आक्रोशित कर्मचारियों से लंबी वार्ता की। अधिकारियों द्वारा ‘एक सप्ताह के भीतर पीएफ राशि खातों में भेजने’ के लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने दोपहर लगभग 3 बजे अपना प्रदर्शन खत्म किया। शाम 4 बजे के बाद सफाई व्यवस्था पुन: बहाल हो सकी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.