महराजगंज

महराजगंज जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने एक ई-वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने एक ई-वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार (10 सितंबर) को थाना चौक की टीम ने मुकदमा संख्या 239/23 (धारा 323, 504, 506 भादवि) से संबंधित वारंटी अभियुक्त अजय (24 वर्ष), पुत्र शंभू को उसके निवास स्थान नक्शा बक्शा टोला तकरारी से दोपहर करीब 2:10 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित राय और कांस्टेबल शरद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












