डीएन इंटर कॉलेज में ब्रज रसोत्सव व भक्तमाल कथा का भव्य शुभारंभ, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने की आरती

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के डीएन इंटर कॉलेज परिसर में लाडली जू कृपा मंडल के तत्वावधान में चार दिवसीय ‘ब्रज रसोत्सव एवं भक्तमाल कथा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नगर के डीएन इंटर कॉलेज परिसर में लाडली जू कृपा मंडल के तत्वावधान में चार दिवसीय ‘ब्रज रसोत्सव एवं भक्तमाल कथा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने मुख्य अतिथियों के साथ पुष्पमाला अर्पण एवं आरती पूजन कर किया।

इस गरिमामय अवसर पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से कई पूज्य संतों का आगमन हो रहा है, जिनके प्रवचनों एवं कथा वाचन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहेगा।

लाडली जू कृपा मंडल द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आयोजकों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट नजर आ रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.