लखनऊ

लखनऊ जनपद के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चालक रवि किशन उर्फ रवि तिवारी की पत्नी पूजा को आपराधिक साजिश क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव के अनुसार, धीरेंद्र हत्याकांड की साजिश रवि किशन ने अपनी पत्नी पूजा के साथ मिलकर रची थी। घटना से पहले ही पूजा को इस पूरी वारदात की जानकारी थी और उसका पति हत्या की योजना व उसे अंजाम देने के तरीकों पर उसके साथ चर्चा करता था।
उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को धीरेंद्र प्रताप सिंह अपने चालक रवि तिवारी के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से निकले थे, जिसके बाद से वे लापता थे। पुलिस का मानना है कि चालक रवि की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी पूजा की हिरासत से हत्या की इस पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026





















