लखीमपुर खीरी: बकाया भुगतान की मांग को लेकर CHO का धरना दूसरे दिन भी जारी

लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी के बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद लखीमपुर खीरी के बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों के त्वरित समाधान को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर डटे रहे।

धरना दे रहे CHO का कहना है कि लंबे समय से बकाया मानदेय और अन्य प्रशासनिक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।

धरने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.