महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फरियादियों की समस्याओं के सुनवाई के वक्त सिसवा नगर पंचायत के ईओ मोबाइल पर YouTube देखते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में ईओ सिसवा बैठक के दौरान मोबाइल में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उस समय मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और सीओ निचलौल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे और जनता की शिकायतें सुन रहे थे।
जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए बने मंच पर अधिकारी की इस तरह की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026






















