महराजगंज

महराजगंज जनपद के आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा से चरित्र और राष्ट्र का निर्माण होता है तथा बिना गुरु के शिक्षा पाना संभव नहीं है। वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान की इस पहल की सराहना की।
विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने शिक्षकों को समाज का शिल्पकार बताते हुए क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व भेंट देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026





















