महराजगंज

जनपद महराजगंज के शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम बहुआर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम बहुआर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में आम, कटहल, सहजन और महुआ के पौधे रोपे तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सिद्धिदात्री, प्रबंधक प्रतिनिधि अखिलेश कुमार, शिक्षक जय प्रकाश यादव, संतोष यादव और राजेंद्र गुप्ता सहित डब्ल्यूटीआई के अरशद हुसैन तथा निचलौल रेंज के वन दरोगा अशोक सिंह, हरिराम यादव व पन्नेलाल चौहान मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि गुरु के सम्मान में पौधा लगाना समाज और प्रकृति दोनों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य का निर्माण होगा।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













