जौनपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई इलाकों में कार्रवाई, केराकत में हुआ भारी बवाल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के अतिक्रमण हटाओ अभियान और राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान कई इलाकों में तनाव व हंगामे की स्थिति बनी रही। केराकत नगर पंचायत क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अतिक्रमणकारियों ने अचानक पथराव कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के अतिक्रमण हटाओ अभियान और राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान कई इलाकों में तनाव व हंगामे की स्थिति बनी रही। केराकत नगर पंचायत क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अतिक्रमणकारियों ने अचानक पथराव कर दिया। इस हिंसक झड़प में नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपद्रवियों ने बुलडोजर के शीशे तोड़ दिए और चालक से मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, शहर के अंबेडकर तिराहे (दीवानी तिराहा) पर हाल के दिनों में लगातार विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी ने जोरदार प्रदर्शन किया, तो स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की पदयात्रा भी यहीं खत्म हुई। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने भी तिराहे पर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण अंचलों में गौराबादशाहपुर के पौनी गांव में बिना अनुमति लगी प्रतिमा हटाने के दौरान भी पुलिस को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.