सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पिपरा राम लाल स्थित वर्ष 1938 से स्थापित मदरसे के ध्वस्तीकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पिपरा राम लाल स्थित वर्ष 1938 से स्थापित मदरसे के ध्वस्तीकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। निजी जमीन पर मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद मदरसे को गिराए जाने से नाराज सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार और पुलिसिया उत्पीड़न बढ़ाने का आरोप लगाया।
सपा द्वारा ज्ञापन में मुख्य रूप से पिपरा मदरसा प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा, ज्ञापन में चीनी, पेट्रोल-डीजल, गैस और बिजली के बढ़े दामों को वापस लेने, दलित व पिछड़ों के बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने तथा अल्पसंख्यकों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने नेता जोखन चौधरी पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने, महंत राजू दास पर एफआईआर दर्ज करने, सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार की जांच कराने और बर्डपुर से नौगढ़ मार्ग समेत स्थानीय सड़कों की मरम्मत कराने की भी पुरजोर वकालत की।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026













