महराजगंज

महराजगंज जनपद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की प्रगति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की प्रगति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। उच्चाधिकारियों ने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही, अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
गोष्ठी में जनसुनवाई और आमजन की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाते हुए पारदर्शी पुलिसिंग व प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026













