बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के गांव जिनामई में हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने नामजद महिला आरोपी शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के गांव जिनामई में हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने नामजद महिला आरोपी शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, उसके पति रिंकू और रिश्ते के चाचा बंटी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच और थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के अनुसार, मृतक पुष्पेंद्र और आरोपी रिंकू के बीच पैसों का लेनदेन था। आरोप है कि रिंकू ने रुपये देने के बहाने पुष्पेंद्र को अपने घर बुलाया, जहां विवाद होने पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, छाया मातम
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब पुष्पेंद्र का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पुष्पेंद्र की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छोटे भाई टीटू ने शव का अंतिम संस्कार किया। गांव में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026













