मेरठ: मेडिकल कॉलेज गेट पर महिला पर चाकू से हमला, आरोपी प्रेमी को भीड़ ने दबोचा

मेरठ

जनपद मेरठ के मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक सिरफिरे युवक ने अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वारदात से मौके पर भगदड़ मच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मेरठ के मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक सिरफिरे युवक ने अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वारदात से मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचकर उसकी धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक, लालकुर्ती थाना क्षेत्र के टोपखाना निवासी रानी की शादी कमल से हुई थी। करीब 10-12 साल पहले वह अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर खुर्जा निवासी दौलत राम के साथ रहने लगी थी। इस दौरान रानी और दौलत राम का एक बेटा (आदित्य) हुआ, जिसके दिल में छेद है। करीब डेढ़ महीने पहले रानी अपने बीमार बेटे को लेकर वापस अपने पहले पति कमल के पास लौट आई थी।

मंगलवार दोपहर दौलत राम रानी के घर पहुंचा और बच्चे का इलाज कराने के बहाने उसे अपने साथ मेडिकल अस्पताल लेकर आया।

कहासुनी के बाद पेट और पैर पर किए वार

मेडिकल अस्पताल के मुख्य गेट पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दौलत राम ने चाकू निकालकर रानी के पेट और पैर पर कई वार कर दिए। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर अत्री ने बताया कि आरोपी दौलत राम को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। तहरीर और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.